मथुरा, दिसम्बर 2 -- थाना अंतर्गत कंजौलीघाट क्षेत्र में तीन दिन पहले शौच को गयी महिला को दो नामजदों ने बदनीयती से पकड़ लिया। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता से एसएसपी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई। मंगलवार को एसएसपी कार्यालय लोगों के साथ पहुंची पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। इसके माध्यम से अवगत कराया कि वह 28 नवंबर सुबह शौच के लिये खेत पर गयी थी। आरोप है कि तभी वहां मौजूद दो युवकों ने उसे पकड़ कर छेड़खानी करने लगे। मारपीट की, उसके हाथ की हड्डी टूट गयी। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...