हमीरपुर, नवम्बर 8 -- बिवांर, संवाददाता। घर से बाहर जा रही दिव्यांग महिला के साथ युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बिवांर थाना के एक गांव की दिव्यांग महिला ने थाना में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम 7:00 बजे के करीब शौच के लिए घर से बाहर गई थी। गांव के उमरी रास्ता में गांव का युवक मिल गया। महिला को अकेला पाकर युवक बुरी नीयत से पकड़कर छेड़खानी करते हुए खेत की तरफ ले जाने लगा। महिला के विरोध करने पर हाथ में लिए लोहे की सरिया से मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने युवक के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की थाना में तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.