कन्नौज, जून 8 -- ठठिया, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी शनिवार की सुबह शौच क्रिया को जा रही थी। तभी एक युवक ने उसको जबरन दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया, तो उक्त युवक मौके से भाग गया। किशोरी ने ठठिया थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सुबह वह खेतों की तरफ शौच के लिए गई थी। तभी एक युवक वहां आ गया और उसको जबरन दबोच लिया। उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया, तो मारपीट करने लगा। उसके शोर मचाने पर उक्त युवक मौके से भाग गया। मामले में ठठिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.