अमरोहा, मई 31 -- शौच के लिए जंगल गई महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात एक महिला गांव के नजदीक जंगल में शौच के लिए गई थी। आरोप है तभी युवक मौके पर आ गया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर आकर पति को इसकी जानकारी दी। परेशान पति पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। शनिवार दोपहर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भजनलाल निवासी गांव चकफेरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास भी किया जा रहा है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.