रायबरेली, जनवरी 29 -- लालगंज,संवाददाता। कस्बे के बाईपास ओवरब्रिज के पास गुरूवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए गई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ नकाबपोश युवक ने दुष्कर्म किया। वृद्धा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भिजवाया और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरूवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए ओवरब्रिज की ओर रेलवे ट्रैक के पास गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए हुए बैठे नकाबपोश युवक ने वृद्धा को दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी के भागने के बा...