बक्सर, फरवरी 19 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। चोरी के मामले गिरफ्तार एक युवक औद्योगिक थाना से फरार हो गया। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले दिव्यांशु कुमार को चोरी के एक मामले में औद्योगिक थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गुरुवार की सुबह वह शौच के बहाने थाना से फरार हो गया। अब फिर से पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...