गाजीपुर, मई 19 -- भांवरकोल। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ जबरन दुराचार किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया। आरोप है कि बेटी रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे सिवान में शौच के लिए गई हुई थी। इस दौरान युवक ने सिवान में उसके साथ जबरन दुराचार किया। लगभग दो घंटे बाद घर पहुंची बेटी ने घटना के बारे में बताया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...