नई दिल्ली, जुलाई 2 -- बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में स्थित इंफोफिस कंपनी के परिसर के अंदर शौचालय में महिला सहकर्मी का वीडियो बनाने के आरोप में बुधवार को 30 वर्षीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। कंपनी के एचआर विभाग के कर्मचारियों ने आरोपी स्वप्निल नागेश माली को पुलिस के हवाले कर दिया। महाराष्ट्र के सांगली निवासी माली कंपनी में 'सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट है। घटना पर इंफोसिस की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है जब महिला ने शौचालय के बगल में परछाई और हलचल देखी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ ही क्षण बाद उसने देखा कि माली शौचालय के बगल में खड़ा होकर मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। इसके बाद महिला चिल्लाते हुए बाहर भागी और अपने सहकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इस बीच, भागने की कोशिश कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.