बांदा, नवम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता शहर के मुचियाना मोहल्ला निवासी 60वर्षीय लल्ला गुरुवार की शाम को घर से निकल गया था। वह रामलीला मैदान स्थित शौचालय में लघुशंका करने जा रहा था। तभी अचानक चक्कर आ जाने से वह गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भांजे छोटूराम ने बताया कि वह डेढ़ माह से बीमार था। उसके हाथों पैरों में सूजन आ गई थी। वह आविवाहित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...