कौशाम्बी, जुलाई 9 -- शौचालय में किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। करारी थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार को परिवार के लोगों के साथ खेतों में काम करने गई थी। धान की रोपाई करके वह किशोरी दोपहर को अपने घर खाना खाने के लिए आई। इसी दौरान बहाने से सतीश ने उसे अपने पास बुलाया। मौका पाते ही वह किशोरी को अपने घर के पीछे बने शौचालय में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। किशोरी के दादा भी वहां पहुंच गए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.