चंदौली, फरवरी 15 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बहेरी में बने शौचालय स्वच्छ भारत मिशन अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। हाल यह है कि योजना में बनाए गए लगभग आधा दर्जन शौचालय शोपीस बने हुए हैं। इसमें उपला रखा गया है तो कई का दरवाजा भी टूट गया है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते लोग खुले में शौच करने जा रहे हैं और अभियान को पलीता लगा रहे हैं। बहेरी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय निर्माण कराया गया ताकि बाहर में शौच करने से मुक्ति मिले और साफ सफाई रहे, लेकिन विभाग ने इसका निर्माण कराकर छोड़ दिया। पानी आदि का इंतजाम नहीं होने से यह शौचालय प्रयोग के लायक नहीं बन पाया है। जिसके चलते खाली जगहों पर गांव के शौचालय के उपली रखी जा रही। वहीं लोग खुले में शौच करने का विवश हैं। इस पर किसी जिम्मेदार अधिकारियेां का ध्यान ...