बरेली, नवम्बर 26 -- बरेली। सिरौली नगर पंचायत में शौचालय तोड़ने के प्रकरण में अपर आयुक्त प्रशासन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी से जांच से जुड़े बिंदुओं पर जवाब मांगा है। अशफाक सिरौली नगर पंचायत अध्यक्ष चमन सकलैनी के पति हैं। उन पर शौचालय तोड़ने के लिए कोई विधिक प्रक्रिया नहीं अपनाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। एडीएम प्रशासन ने अपर आयुक्त प्रशासन से उन पर कार्रवाई की संस्तुति की थी। सिरौली नगर पंचायत में थाने के बराबर में एक सार्वजनिक शौचालय था। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष चमन सकलैनी के पति अशफाक सकलैनी ने मौखिक आदेश देकर इसे तुड़वा दिया। वहां पर पीडब्ल्यूडी की जमीन का बोर्ड लगा दिया गया। इसकी शिकायत हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम प्रशासन ने कार्रवाई की संस्तुति अपर आयुक्त प्रशासन से की। अपर आयुक्त प्रशासन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.