भदोही, फरवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में शौचालय निर्माण के लिए 4229 लाभार्थियों के खाते में दूसरा किस्त यानि दो करोड़ 59 लाख की धनराशि शासन स्तर से आ गई है। इनसे शौचालय का निर्माण कार्य ग्रामीण अंचलों में कराया जाएगा। जिले में कुल 15142 शौचालय के निर्माण का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिला था। इसमें गत वर्ष ही 14 हजार पांच सौ लाभार्थियों के खाते में पहला किस्त आ गया था। जबकि दूसरा किस्त 4229 लोगों को मिल चुका है। शेष लाभार्थियों के भी खाते में पैसा निर्माण को आएगा। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने बताया कि जिले में शौचालय निर्माण के लिए पहला किस्त एक वर्ष पूर्व ही मिल चुका था। 4229 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में दो करेाड़ 59 लाख की धनराशित आ गईहै। इसी धन से ग्रामीण अंचलों में शौचालयों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सचिवों के प्रति...