श्रावस्ती, मार्च 11 -- लक्ष्मनपुर, संवाददाता। सामुदायिक शौचालय के अन्दर बने स्नान घर में एक महिला को बेहोशी की हालत में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीवार तोड़वाकर महिला को बाहर निकलवाया। इसके बाद महिला को पास के ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भर्ती कराया गया। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के परसिया राजा गांव निवासी रेखा देवी पत्नी राम सिंह यादव मंगलवार को गांव के बाहर बने सामुदायिक शौचालय के अन्दर स्नान घर में बेहोशी की हालत में पाई गई। बताया जाता है कि सुबह शौचालय के सभी दरवाजे खुले थे लेकिन स्नानघर का दरवाजा अन्दर से बंद था इस पर लोगों को शक होने लगा। लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने मोबाइल का कैमरा चालू कर खिड़ी के सहारे अन्दर का वीडिया बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.