शामली, जनवरी 12 -- थाना थानाभवन क्षेत्र के ग्राम यारपुर में शौचालय के प्रयोग को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता मिनाक्षी पत्नी अरविंद कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके चाचा ससुर व उनकी पत्नी व पुत्र द्वारा उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की गई। पीड़िता के अनुसार, उनके ससुर द्वारा निर्मित शौचालय का प्रयोग दोनों परिवार करते हैं, जिसे लेकर पूर्व में भी विवाद होता रहा है। आरोप है कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे जब पीड़िता शौचालय का प्रयोग कर रही थी, तभी उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसके कपड़े फट गए और पेट में घूंसे मारने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के समय पीड़िता का पति घर पर मौजूद नहीं था। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना थानाभवन में कराते...