महाराजगंज, मई 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर नवनिर्मित मकान के शौचालय के टैंक में सांपों के झुंड की जांच शुरू हो गई है। वन क्षेत्राधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर गृह स्वामी की पत्नी से पूछताछ की। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर एक नवनिर्मित घर के शौचालय टैंक में पिछले दिनों सांपों का झुंड दिखाई दिया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा थी। इसका संज्ञान लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह, वन दरोगा जितेन्द्र गौड़ मौके पर पहुंचे। मौके पर गृह स्वामी की पत्नी मिलीं, जिससे अधिकारियों ने पूछताछ की। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शौचालय की टंकी में शुरुआत में पानी नहीं था। संभावना है कि इस वजह से धामिन सांप अंडे दे दी होगी और इस वजह से तमाम सांप पैदा हो गए होंगे। ये पाइप में थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.