बाराबंकी, जनवरी 8 -- हैदरगढ़। डीआरएम लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन हैदरगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे निर्माण, यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं एवं उपकरणों की स्थिति आदि का विस्तृत जायजा लिया। शौचालयों की खराब स्थिति व अन्य समस्याओं को देखकर डीआरएम ने नाराजगी जताई और स्थानीय अधिकारियों को फटकार लगाई। शौचालय की बदहाल स्थिति पर फटकार लगाई: डीआरएम ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए बने महिला शौचालय में ताला बंद था। उसमें केवल स्टाफ के उपयोग हेतु लिखा था। अन्य शौचालयों के लिए जाने का रास्ता ही खराब था। टायलट की सीटें कई साल पुरानी थी। देखने से पता चलता था कि शौचालय निष्प्रयोज्य हैं। डीआरएम ने मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों से काफी सख्त लहजे में कहा कि शौचालयों की म...