नोएडा, मई 5 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर के सेक्टर-36 स्थित मकान में शनिवार को शौचालय की सीट फटने से युवक के घायल होने की जांच आईआईटी के विशेषज्ञों से कराई जाएगी। प्राधिकरण ने यह फैसला लिया है। हालांकि, प्राधिकरण की गई जांच में सीवर लाइन में कोई दिक्कत नहीं मिली। दूसरी ओर, घायल की हालत में मामूली सुधार है। सेक्टर-36 के मकान नंबर सी-364 में सुनील प्रधान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा आशू नागर शनिवार दोपहर शौचालय गया था। शौच के बाद जैसे ही उसने वेस्टर्न टॉयलेट सीट का फ्लश बटन दबाया तो सीट फट गई और आग की लपटें उठने लगीं। विस्फोट होने से आशू का चेहरा, हाथ, पैरा और दूसरे अंग बुरी तरह से झुलस गए। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एपी वर्मा का कहना है कि शौचालय की सीट फटने से युवक के घायल होने की घटना अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.