गोंडा, अक्टूबर 28 -- गोंडा। स्वच्छता अभियान पर शासन प्रशासन का खासा जोर है। इसके विपरीत सरकारी स्कूलों में शौचालयों की हालत बेहद दयनीय है। शहर से सटे रानीपुरवा स्थित कंपोजिट विद्यालय जानकीनगर में शौचालय की हालत बहुत खराब है। शौचालयों में फ्लश, टॉयलेट सीट और यूरिनल टूटे होने की वजह से नौनिहालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाथ धोने के लिए हैंड वॉश की टोटियां कई साल से गायब है। प्रधानाध्यापक ने बच्चों के पेयजल के लिए निजी खर्च पर मोटर पंप की व्यवस्था की है। कंपोजिट विद्यालय जानकी नगर में कक्षा एक से आठ तक कुल 212 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए। छात्रों के लिए बने शौचालयों की हालत बहुत बदतर है। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में अव्यवस्थाओं की भरमार है। विद्यालय परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.