फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों के शौचालयों की दुर्दशा को देखते हुए शिक्षा निदेशालय सख्त हो गया है और शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन स्कूलों में जाकर शौचालय निरीक्षण का आदेश दिया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भी जारी किया है बता दें कि शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला प्रदेश के विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत के बाद लिया है। सरकारी स्कूलों दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। जिले के कई सरकारी स्कूलों में छात्रों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में छात्रों को स्कूलों में बेहतर शौचालय की उम्मीद लगाना गलत है। सरकारी स्कूलों के शौचालय बहुत ही बुरे हाल है। दरवाजे टूटे हुए हैं। इसके अलावा नियमित सफाई नहीं होती है। इसके चलते वहां पर छात्र ज...