बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव से बरामद किया गया शव गुरुवार की रात से लापता था युवक, हत्या की आशंका चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरसंडा बाजार में ग्रामीण बैंक के पास अपने ही नवनिर्मित मकान में शुक्रवार की सुबह शौचालय की टंकी से युवक की लाश बरामद की गयी। मृतक की पहचान नरसंडा बाजार के घोंघरिया टोला निवासी 40 वर्षीय भोला राम के रूप में की गयी है। वह गुरुवार की रात से ही गायब था। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भोला अपना मकान बनवा रहा था। मकान बनकर अभी पूरा नहीं हुआ था। गुरुवार की रात से ही वह गायब था और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार को करीब 11 बजे ग्रामीणों की नजर मकान में बने शौचालय की टंकी में भोला के शव पर पड़ी। शव पानी में छहला रहा था। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ पुलिस को भी...