बेगुसराय, मार्च 16 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। बछवाड़ा थाना क्षेत्र की चमथा- तीन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-13 चिरैयाटोक गांव में शुक्रवार की दोपहर पानी भरे शौचालय की टंकी में गिरने से 7 वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के 7 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि मृतक पांच बहनों पर इकलौता भाई था। वह अपने घर के पास ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिरैयाटोक के परिसर में गांव के कुछ बच्चों के साथ होली खेलने के दौरान भागदौड़ कर रहा था। इसी दौरान स्कूल परिसर में निर्माणाधीन शौचालय के ढक्कन विहीन पानी भरी टंकी में जा गिरा। इस घटना के बाद वहां खेल रहे अन्य बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे टंकी से जब तक बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद पूरे गांव में होली की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.