बेगुसराय, मार्च 8 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिम गांव में शौचालय की टंकी का गड्ढा खोदने के दौरान मिट्टी के धंस जाने और धंसने की मिट्टी में दब जाने से मजदूर युवक की मौत हो गयी। मृतक मजदूर की पहचान गांव निवासी रुदल महतो के 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रुप में की गयी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक गांव स्थित वार्ड 11 निवासी राजेश चौरसिया के यहां शौचालय की सेफ्टी टैंक के लिए गड्ढा खोद रहा था। इस क्रम में अचानक मिट्टी का धंसना गिर गया और युवक मिट्टी में दब गया। जब तक लोग उसके बचाव में आते, तब तक देर हो चुकी थी। इसके बावजूद लोगों ने आनन-फानन युवक को बाहर निकाला और इलाज के बेगूसराय ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से घटना की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.