लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर आयुक्त ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता और बेहतर संचालन के लिए बुधवार को उन्होंने स्मार्ट सिटी सभागार में इनके संचालन से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और कहीं भी गंदगी या दुर्गंध की शिकायत न मिले। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की टूट-फूट या तकनीकी खराबी को तत्काल दुरुस्त किया जाए। शौचालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने और सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों और वेंडरों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.