चंडीगढ़, नवम्बर 26 -- भारत में वीआईपी नम्बरों की दीवानगी हमेशा से रही है। अक्सर लोग अपनी गाड़ी, टू व्हीलर के लिए किसी खास सीरीज के नम्बर के लिए लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। जितनी गाड़ी की कीमत होती है, उससे कहीं ज्यादा कीमत वीआईपी नम्बरों के लिए शान से लोग चुका भी देते हैं। बुधवार को हरियाणा में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जहां वीआईपी नंबर प्लेटों की ऑनलाइन नीलामी में एक नया रिकॉर्ड बना। फैंसी नंबर एचआर 88B8888 ने बोली के दौरान 1.17 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया। यह अब तक का देश का सबसे महंगा नंबर है। एचआर 88 कुंडली सोनीपत का नम्बर है। इसे किसने खरीदा है, अभी उस शख़्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।50,000 रुपये से शुरू हुई बोली 1.17 करोड़ रुपए पर पहुंची हरियाणा में हर हफ्ते फैंसी नंबर प्लेटों की नीलामी ऑनलाइन पोर्टल फैंसी डॉट परिवहन डॉट जीओवी डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.