लखनऊ, मई 26 -- शौक पूरे करने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर आलमबाग बस अड्डे के गेट पर युवक ने कंडक्टर का बैग लूटा था। आलमबाग पुलिस ने लूट में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल दो बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक आजमगढ़ डिपो के बस कंडक्टर चमन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 22 मई को वह बस पर सवारी बैठा रहे थे। तभी पीछे से तीन बदमाश उनका बैग लूटकर भाग निकले। बैग में 15 हजार आठ सौ रुपये व ई-टिकट मशीन थी। इंस्पेक्टर आलमबाग के मुताबकि लूट के एक आरोपित नाका के निवासखेड़ा निवासी पीयूष वर्मा को फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से 3200 रुपये बरामद हुए हैं। पीयूष के पिता सब्जी विक्रेता हैं। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने अपने दो साथियों गौरव और शुभम के साथ मिलकर लूट की वारदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.