सिद्धार्थ, मार्च 19 -- शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस स्टेशन बनने की राह में रोड़ा बन रही भूमि अब चिन्हित हो गई है। विधायक विनय वर्मा ने बुधवार को एसडीएम राहुल सिंह के साथ शोहरतगढ़ व बढ़नी में बस स्टेशन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। दरअसल विधायक के प्रस्ताव पर बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि स्थल के चिन्हांकन को राजस्व टीम गठित की गई थी। राजस्व टीम ने बस अड्डे की भूमि चिन्हित कर विधायक को जानकारी दी। इसके बाद विधायक ने बुधवार को एसडीएम के साथ मौके का जायजा लिया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि डीएम व परिवहन मंत्री के बीच कई बार संवाद स्थापित होने के बाद कार्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि शोहरतगढ़ व बढ़नी में बस स्टेशन के लिए भूमि फाइनल हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.