बहराइच, दिसम्बर 29 -- बहराइच, संवाददाता। गांव के ही एक शोहदे की हरकत से दलित युवती की शादी का रिश्ता टूटने पर पीड़िता ने जहर खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराए जाने पर बयान दर्ज किए गए थे। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर शोहदे पर एफआईआर दर्ज की गई है।इस खबर को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। दरगाह थाने के एक गांव निवासनी 28 वर्षीय युवती की शादी को परिजनों ने श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली के एक गांव में रिश्ता तय किया था। किशोरी कक्षा आठ तक पढ़ाई किए है। पढ़ाई के दौरान उसकी सुसरौली निवासी साबिर से जान पहचान हो गई थी। बातचीत भी होती थी। इसी दौरान साबिर ने अपने मोबाइल में उसकी कई फोटो ले ली थी। साबिर ने किशोरी के मंगेतर को उसकी फोटो भेज दिए जाने पर शादी का रिश्ता टूटने से आहत होकर गुरूवार शाम जहर ...