बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। बागपत पुलिस प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सूरजपुर महनवा अंडरपास के नजदीक हुई घटना के बाद एसपी ने महिलाओं के लिए एक नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर के माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी और पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। एसपी सूरज राय ने बताया कि महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839876407 जारी किया गया है। यदि कोई महिला रास्ते में या किसी भी स्थान पर असुविधा महसूस करती है, असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान की जाती है या उसे कोई अन्य शिकायत है, तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकती है। इस हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज होने वाली शिकायतों पर पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। बताया कि महिलाएं या छात्राएं उन लोगों की भी सूचना दे सकती है, जो शराब पीकर छेड़खानी करते है। महिलाओं का पीछा करते है। बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.