बेगुसराय, मार्च 16 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। रसीदपुर में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिवंगत भाकपा नेता सह पूर्व मुखिया महेश्वर चौधरी की द्वादश कर्म पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। मौके पर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि महेश्वर बाबू शोषित- पीड़ित व गरीबों के रहनुमा थे। वे पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। भाकपा के जिला सचिव सह पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि महेश्वर बाबू अपने सौम्य स्वभाव व खुले विचार के कारण काफी लोकप्रिय थे। तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि महेश्वर चौधरी लगातार करीब 32 वर्षों तक मुखिया रहते हुए जन सेवा के प्रति दिन- रात समर्पित रहे। सभा को सीपीआई जिला परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी, राजेश शर्मा, पूर्व जिला पार्षद राधा देवी, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.