बेगुसराय, फरवरी 7 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया दो पंचायत के चानन गांव में गुरुवार को राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रखंड इकाई द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर पखवाड़ा समारोह मनाया गया। केदारनाथ भास्कर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन आज भी जनसेवा और ईमानदार राजनीति की प्रेरणा दे है। उन्होंने पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। भाकपा नेता अशोक पासवान ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर शोषितों व गरीबों की आवाज थे। तेघड़ा प्रखंड साक्षरता सचिव अशोक कुमार ठाकुर, प्रो. रविंद्र कुमार पप्पू ने कहा कि वे एक केवल एक राजनेता नहीं बल्कि विचार, संघर्ष और सामाजिक न्याय की जीवंत प्रतिमूर्ति थे। जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी के प्रतीक थे। मौके पर सुरेश ठाकुर, दिलीप कुमार ठाकुर उर्फ...