मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- साहेबगंज। कलवार अतिथि भवन के सभागार में सोमवार को राजद प्रखंड इकाई ने जयंती पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया। वरीय नेता पृथ्वीनाथ राय ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर शोषितों के मसीहा थे। वे पीड़ितों के हक के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, लक्ष्मीकांत राय, रामाधार राय, जितेंद्र राम, किंग यादव, रामायण पासवान, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण किशोर राय, विश्वनाथ राय, जितेंद्र कुमार, रामनाथ पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...