धनबाद, जनवरी 17 -- सिंदरी। भाकपा माले की ओर से शुक्रवार को सिन्दरी में जन संघर्ष के नायक व बगोदर के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह का शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारेबाजी की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुरेश प्रसाद ने कहा कि महेन्द्र सिंह शोषितों पीड़ितों के मुखर आवाज थे। मौके पर राजीव मुखर्जी, कृष्णा महतो, सकुंतला देवी, सहदेव सिंह, मंगल महतो, विमल कुमार रवानी, राजू पांडेय, विरंची महतो, राजा राम रजक, ओमप्रकाश राम, मधु दास, गोपाल महतो, राजेश मुखर्जी, सुभाष मंडल, सागर मंडल, सुभाष हांसदा, फूलचंद मरांडी, मजीद खान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.