कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पंचायत चरवा में सोमवार को जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के आवास पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल, फल, मिठाई वितरित की गई। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि प्रियंका गांधी शोषित, गरीबों, मजलूमों की मजबूत आवाज हैं। इस मौके पर यह संकल्प लिया कि संविधान बचाओ महापंचायत, मनरेगा बचाओ संग्राम, सेवा और बलिदान के 140 वर्ष, पंचायत चुनाव 26 को लेकर रमाबाई मैदान रैली के कार्यक्रमों में पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच उतरा जाएगा। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि प्रियंका गांधी हर कमजोर, शोषित नागरिकों की सशक्त आवाज हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय बाबू, महेंद्र मिश्र, जमशेद अहमद, कार्यालय प्रभारी हेमन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.