बागेश्वर, जनवरी 14 -- बागेश्वर, संवाददाता। मकर संक्रांति पर कुली बेगार आंदोलन की याद में इस बार भी राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों के पंडाल लगे। संघर्ष वाहिनी ने भी यहां अपना पंडाल लगाया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शोषण के खिलाफ कहीं भी लड़ाई होगी वह उनकी लड़ाई होगी और वह लड़ाई में भागीदारी करेंगे। बगैर आंदोलन के आज तक लोगों को कुछ नहीं मिला है। अब लोगों ने सड़क पर उतरना छोड़ दिया जो हिटलरशाही को बढ़ावा दे रहा है। लोगों को अपने हकों के लिए सड़क पर आना होगा। इस दौरान भाकपा माले के इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि बागेश्वर की भूमि आंदोलन की भूमि रही है। यहां स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगी। इसकी चिंगारी पूरे देश तक फैली। अब उत्तराखंड की बेटी को भी यहीं से न्याय मिलेगा। लोगों को इसके लिए सड़क पर आना होगा। उपपा के पीसी तिवारी ने कहा कि आज भी ...