आदित्यपुर, जुलाई 23 -- ग़म्हरिया।आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की मेटाफैब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शोषण के खिलाफ कामगारों ने गेट जाम कर प्रदर्शन किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नगर इकाई के बैनर तले कामगारों ने हड़ताल शुरू कर दिया है। केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में घायल मजदूरों को उचित मुआवजा, सभी श्रमिकों को स्थायी करने एवं उन्हें सभी वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराने आदि की मांग शामिल है। कंपनी में काम कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया कि वर्षों से लगातार काम करने के बाद भी उन्हें स्थाई नहीं किया गया है। न्यूनतम तय दर से काफी कम मजदूरी जो सिर्फ 380 रुपए प्रतिदिन दी जा रही है। मजदूरों ने बताया कि बोनस समय पर नहीं दिया जाता है। वेतन भी निर्धारित तिथि को नहीं मिलता है। अगर कोई श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.