जहानाबाद, मार्च 23 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। भाकपा माले कार्यालय जहानाबाद में शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का 95 वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्यपश्चात शहीद ए आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गई। विधायक रामबली सिंह यादव, बसी अहमद, मुकेश पासवान, अविनाश पासवान, राम उदय कुमार, गरीबन दास सहित दर्जनों नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने शोषण और गैर बराबरी के खिलाफ बिगुल फूंका था। नेताओं ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरे देश में फासीवाद और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर देश में नफरत फैला रही है। साथ ही संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रही है। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि सांप्रदायिकता, नफरत और हिंसा की राजनीति के खिलाफ उठ खड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.