लखनऊ, मार्च 23 -- सैरपुर बृजधाम कॉलोनी में शनिवार देर रात खाना खाने के बाद पति के साथ छत पर टहल रही महिला ने निजी हॉस्टल में शोर मचा रहे युवकों को रोका तो एक छात्र ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने के बाद महिला को केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आठ छात्रों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बुलाने की बात कहने पर मारी गोली बृजधाम निवासी श्याम जी श्रीवास्तव फार्मा कम्पनी में एरिया सेल्स मैनेजर है। वह रात का खाना खाने के बाद पत्नी के साथ छत पर टहल रहे थे। मकान के पास ही अनीता नायक हॉस्टल है। इसमें कई शैक्षिक, इंजीनियरिंग तथा कोचिंग संस्थानों के छात्र रहते हैं। शनिवार रात हॉस्टल से बहुत तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.