कौशाम्बी, जनवरी 30 -- पइंसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वारी उर्फ जेहिदपुर गांव में पिछले दिनों उर्स का आयोजन था। गांव के मो. मुस्लिम पुत्र जफर ने बताया कि 28 जनवरी को वह उर्स के दौरान मजार के समीप स्थित मस्जिद के पास खड़ा था। इस दौरान वहां पर कुछ लोग शोरगुल कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। जान बचाकर पीड़ित घर भागकर पहुंचा व खुद को स्टोररूम में कैद कर लिया तो हमलावर वहां भी पहुंचे। वहां गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को तभी दी गई थी। पुलिस ने आरोपी इस्लाम बाबू, सरताज, रजोय हक, आबिद, नौशाद, जीशान, आजम, राजा कुरैशी व तालिब कुरैशी के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.