नोएडा, अगस्त 7 -- सरकारी विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ने वाले छात्र को क्लास में 15 दिन पहले शोर मचाना भारी पड़ गया। आरोप है कि शिक्षिका ने गुस्से में आकर छात्र को डंडे से पीटा। कंधे पर डंडा लगने से हड्डी में फैक्चर हो गया। जांच रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।हाथ और कंधे में दर्द की शिकायत जिला इटावा के रहने वाले सचिन रॉय पिछले कई वर्षों से सदरपुर कॉलोनी स्थित एक घर में किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी सविता ने बताया कि उनके दो बच्चे कांशीराम कॉलोनी के निकट परिषदीय विद्यालय में पढ़ते हैं। पीयूष कक्षा तीन में और अनमोल कक्षा दो में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में पीयूष ने अचानक स्कूल जाने से इन्कार कर दिया। कारण पूछने पर कुछ नहीं बताया। उसने हाथ और कंधे में दर्द होने की शिकायत की। वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.