आगरा, फरवरी 7 -- थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रिकल शोरूम से चोरों ने तांबे की केबल के स्टॉक को चुरा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुष्यंत नगर निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि बोदला पश्चिमपुरी रोड स्थित ओम कॉम्पलेक्स में उनका श्री जी इंजीनियरिंग नाम से इलेक्ट्रिकल शोरूम है। जहां परिसर में तांबे की केबल का स्टॉक रखा था। 31 जनवरी तड़के करीब तीन बजे चोर शोरूम परिसर में घुस आए। लगभग 367 मीटर तांबे की केबल चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत करीब 31,510 रुपये है। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...