हल्द्वानी, जनवरी 31 -- - कूड़ा वाहनों को भी अब ढककर ले जाना होगा कूड़ा हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिले में सड़कों के किनारे बनते डंपिंग जोन और पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर उत्तराखंड हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब परिवहन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। जिले में अब कोई भी नया चौपहिया वाहन बिना डस्टबीन (कूड़ेदान) के सड़क पर नहीं उतर सकेगा। परिवहन विभाग ने सभी कार कंपनियों और वाहन डीलरों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि बिना डस्टबीन के वाहन बिक्री करने पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कूड़ा ढोने वाले वाहनों को भी अब खुले में कचरा ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बीती 23 जनवरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिले की बदहाल सड़कों, कूड़ा निस्तारण में लापरवाही और पर्यावरणीय क्षति पर कड़ा रुख अपनाया था। पीठ ने सड़कों के किनारे जमा मलवा हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.