अंबेडकर नगर, मार्च 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अहिरौली थाना क्षेत्र के बरवा बाजार स्थित अक्सा ऑटो सेल्स में शुक्रवार रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। शोरूम से छह बाइक, मोबिल, ऑटो पार्ट्स और लगभग एक लाख रुपए नकद पार कर दी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो शोरूम मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही पूछताछ भी की। अहिरौली थाना क्षेत्र के बरवा बाजार में अब्दुल्ला अंसारी का बजाज का शोरूम है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात किसी समय चोर शोरूम के अंदर घुस गए और वहां खड़ी 125 सीसी की छह बाइक के अलावा मोबिल, आटो पार्ट्स व एक लाख नकदी उठा ले गए। शनिवार सुबह शोरूम मालिक को जब घटना की जानकारी हुई तो वे भौचक्के रह गए। शोरूम पर पहुंचकर देखा तो वहां खड़ी छह बाइक के अलावा अन्य सामान गायब थे। चोरी की सूचना पर आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.