काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर। पुलिस ने शोरूम में लगे एसी के पार्ट्स चोरी करने के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। रामनगर रोड स्थित शोरूम रैड टेप लिमिटेड के मैनेजर सैनिक कालोनी निवासी जगत सिंह ने पुलिस को रविवार को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी मौहल्ला काजीबाग कटोराताल निवासी मुकीम पुत्र अब्दुल वाहीद को चोरी गए कॉपर के पाइप, टुकड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...