मेरठ, अगस्त 13 -- लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने साथी कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कुछ कर्मचारी उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाकर छेड़छाड़ कर रहे थे। मंगलवार को महिला का पति शोरूम में विरोध दर्ज कराने पहुंचा तो आरोपियों ने महिला और उसके पति की पिटाई की। पीड़िता ने कई आरोपियों को नामजद कर तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता छीपी टैंक पर एक शोरूम में कर्मचारी है। महिला का आरोप है कि पिछले काफी समय से शोरूम के दो युवक और कुछ अन्य कर्मचारी महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। शोरूम में महिला को अकेला देखकर आरोपी छेड़छाड़ करते थे। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी। मंगलवार को महिला अपने पति के साथ शोरूम में पहुंची। पति ने आरोपियों की हरकत पर आपत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.