काशीपुर, फरवरी 11 -- काशीपुर। बाजपुर रोड पर एक ऑटोमोबाइल शोरूम से अ चोर स्पेयर पार्ट्स चुरा कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। बाजपुर, वार्ड नंबर 11 निवासी तजंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अकांक्षा ऑटोमोबाइल काशीपुर, बाजपुर रोड में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत है। बीते 08 फरवरी की रात 11:30 बजे कोई चोर शोरूम का ताला तोड़कर कंपनी के काफी मात्रा में स्पेयर पार्टस चुरा कर ले गया है। जिसका आंकलन किया जा रहा है। बताया कि शोरूम में लगे सीसीटीवी में भी चोरी की वारदात कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...