मेरठ, फरवरी 6 -- मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्याल में शुक्रवार से प्रेरणा दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता होंगी। 14 देश और 12 राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालय के 1000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा छह, सात और आठ फरवरी को खेलकूद महोत्सव होगा। शेाभित विश्वविद्यालय में अध्ययनरत 14 देशों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। छह फरवरी को शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद फुटबाल मैच खेला जाएगा। सात को दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, लांग जंप, हाई जंप, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी, वालीबॉल, बास्केटबॉल, टग ऑफ वॉर, थ्रो बॉल, रिले रेस, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। पोस्टर मेकिंग, क्रिएटिव, राइटिंग, रंगोली, वाल पेंटिंग, स्टोन पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, वेस्ट टू बेस्ट और स्टोरी...