मेरठ, मई 21 -- शोभित विश्वविद्यालय ने जर्मन अकादमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन के सहयोग से छात्र एंबेसडर प्रोग्राम की शुरुआत की है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल दुनिया के अनुरूप तैयार करना, उद्योग और अकादमिक जगत के बीच की दूरी को कम करना तथा नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है। समारोह में जर्मन अकादमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन की ओर से शगुन शर्मा और रंजीत फिलिप्स बिजनेस पार्टनरशिप मैनेजर मौजूद रहे। शोभित विवि की ओर से प्रो. देविंदर नारायण, वरिष्ठ निदेशक मानव संसाधन एवं कॉर्पोरेट संबंध, कुलसचिव डॉ. गणेश भारद्वाज और निदेशक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट डॉ. अभिषेक कुमार डबास उपस्थित रहे। प्रो. (डॉ.) देविंदर नारायण ने कहा कि यह कार्यक्रम उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए आवश्यक डिजिटल कौशल प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.