संतकबीरनगर, फरवरी 6 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। पौली क्षेत्र के रोसया बाजार स्थित अति प्राचीन जर्जर शिव मंदिर में जीर्णोद्धार व प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित महायज्ञ के तीसरे दिन शिव परिवार मूर्ति स्थापना से पहले नगर भ्रमण के लिए गुरुवार को शोभा यात्रा निकाली गई । इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शिव परिवार का स्वागत किया। शिव परिवार की आरती उतारी गयी। वही जगह- जगह पर श्रद्धालुओं ने भक्तों के लिए प्रसाद एवं पानी की व्यवस्था किया। शिवलिंग समेत भगवान शिव परिवार कि मूर्तियों को सुंदर झांकी के साथ निकाली गई शोभायात्रा रोसया बाजार से शंकरपुर,शिव बखरी,बछईपुर,नकहा और तिलकूपुर होते हुए पौली स्थित बाबा कंकणेश्वर नाथा मन्दिर होते हुए रोसया बाजार स्थित पुराने शिव मंदिर परिसर पहुंची। इस मौके पर राम सहाय,धर्मवीर, राहुल अग्रहरि, सुनील कुमार, बबलू, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.