किशनगंज, दिसम्बर 18 -- किशनगंज। एक संवाददाता किशनगंज शहर के शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर लोहारपट्टी परिसर में गुरुवार से श्री राम कथा प्रारंभ हो गया। इसके पहले शहर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। प्रसिद्ध शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर परिसर से कलश शोभा यात्रा प्रारंभ हुआ और किशनगंज शहर कर मुख्य मुख्य मार्गो का भ्रमण कर रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर पहुंचा और यहां पूजा-अर्चना के बाद वापस कलश शोभा यात्रा लोहारपट्टी स्थित मंदिर परिसर सह कथा स्थल परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और शोभा यात्रा में जय श्री राम के जयकारे से शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। भव्य राम कथा के मुख्य आयोजक श्याम प्रकाश मिश्रा एवं आयोजक मण्डल सदस्य विजय रंजन देव, अरविंद मण्डल, रमन मण्डल, पंकज मिश्रा, राज कुमार एवं दीपक पासव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.